Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

ईडी ने कोयला तस्करी मामले में मामा भांजा को किया गिरफ्तार

आसनसोल में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई अब तक की सबसे अहम मानी जा रही है

10 Feb 2026

ईडी ने कोयला तस्करी मामले में मामा भांजा को किया गिरफ्तार

आसनसोल। आसनसोल के अवैध कोयला और बालू तस्करी नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम ने रानीगंज के बख्तार नगर निवासी चिन्मय मंडल और उसके भांजे किरण खां को हिरासत में लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चिन्मय मंडल और किरण खां आपस में मामा-भांजा हैं। किरण को क्षेत्र में बालू कारोबार से जुड़ा एक प्रभावशाली नाम माना जाता है।
बताया जाता है कि उसके नाम पर कई बालू घाट संचालित हैं। आरोप है कि वैध कारोबार की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से बालू तस्करी किया जा रहा था। माकपा के समय से ही यह दोनों कोयले के कारोबार से जुड़े हुए थे। सरकार में परिवर्तन के बाद नए सिंडिकेट के साथ जुड़ गए।
आसनसोल में कोयला और बालू तस्करी के कारोबार से जुड़े लोगों से रंगदारी बसूल का काम भी किया करते थे। जबकि ईडी सूत्रों का दावा है कि चिन्मय मंडल का नाम आसनसोल क्षेत्र में कोयला, बालू और पत्थर के कारोबार में वर्षों से चर्चा में रहा है। उस पर वैध और अवैध, दोनों तरह के कारोबार में निवेश करने के आरोप हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि इन गतिविधियों में किरण खां की भी सक्रिय भूमिका थी और वह अपने मामा के अवैध नेटवर्क को मजबूत करने में मदद करता था।
ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएल) के तहत चल रही जांच के क्रम में दोनों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला और बालू कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों में भी डर और बेचैनी का माहौल है।
इस मामले में बुदबुद थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल को भी पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था, हालांकि वे उपस्थित नहीं हो सके। इससे पहले ईडी की टीम उनके आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है। ऐसे में उनकी भूमिका को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं और आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल शिल्पांचल में कोयला और बालू का अवैध कारोबार कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काले कारोबार का पैसा चुनावी प्रक्रिया में भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने ईडी से मांग की कि वह केवल छोटे चेहरों तक सीमित न रहे, बल्कि इस पूरे नेटवर्क के सरगनाओं तक पहुंचे।
फिलहाल ईडी की जांच जारी है। आसनसोल में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई अब तक की सबसे अहम मानी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी ने कोयला तस्करी मामले में मामा भांजा को किया गिरफ्तार
आसनसोल में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई अब तक की सबसे अहम मानी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News